Maharajganj Times

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने धान क्रय केंद्र का फीता काटकर किया शुभारंभ,कहा भाजपा सरकार किसानों की है सच्ची हितैषी

Maharajganj
Wednesday, 01 Nov, 2023
0
839

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  एक नवंबर से सरकार द्वारा किसानों के धान की खरीद की शुरुआत की गई है।इस दौरान परतावल मंडी में भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। जिले  में 2 लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए पूरे जनपद में 187 सेंटर बनाए गए हैं जहां किसानों से धान की खरीद की जाएगी। सभी केन्द्रों पर पर किसानों की सुविधा के लिए पानी, शौचालय, बैठने एवं छांव की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही धान खरीद के दौरान पारदर्शिता रखने के लिए कई केंद्रों पर सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि केंद्र प्रदेश दोनों सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है सरकार ने किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं को संचालित करती रहती है। आज परतावल में क्रय केंद्र का उद्घाटन हुआ है और कहीं ना कहीं हम लोग का लक्ष्य है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये से ज्यादा किसानों को मिल सके और किसान उसका लाभ उठा सके । केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान क्रय केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए तथा समय - समय पर केंद्र का सही ढंग से संचालन होना चाहिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि आज करवाचौथ के शुभ अवसर पर 14047 किसानों का पंजीकरण करते हुए, 5251 किसानों का सत्यापन करते हुए खरीद को किया जा रहा है। उन्होंने सभी को पारदर्शी व शुचितापूर्ण  धान खरीद के संदर्भ में मुख्य अतिथि और सभी किसानों को आश्वस्त किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर और नारियल फोड़कर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

<